, ,

मंदसौर। पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग, लेखनी में प्रमाणिकता होना बेहद जरूरी: विधायक चंदरसिंह सिसोदिया​

गरोठ में पत्रकार मीडिया परिषद का प्रादेशिक सम्मेलन और सम्मान समारोह संपन्न उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार और समाजसेवी हुए सम्मानित​मंडी प्रांगण में जुटा संभाग..

3 minutes

Read Time

गरोठ में पत्रकार मीडिया परिषद का प्रादेशिक सम्मेलन और सम्मान समारोह संपन्न

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार और समाजसेवी हुए सम्मानित​मंडी प्रांगण में जुटा संभाग भर के पत्रकारों का हुजूम, पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकार भवन की उठी मांगकबीर मिशन समाचार सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर ​गरोठ ।

पत्रकार मीडिया परिषद के तत्वावधान में रविवार को कृषि उपज मंडी गरोठ के प्रांगण में प्रादेशिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गरोठ-शामगढ़ सहित आसपास के जिलों, तहसीलों और ग्रामीण अंचलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले महानुभावों और उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले सजग पत्रकारों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

खबरों की विश्वसनीयता से ही बनता है क्रेज: विधायक​समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया ने कहा कि, “पत्रकार आज के समय में समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं।

सूचनाओं को हमेशा प्रमाणिकता के साथ लिखा जाना चाहिए। यदि बिना तथ्यों के गलत खबर लिखी जाती है, तो उससे पत्रकार की साख और क्रेज खत्म होता है। इसलिए लेखनी में प्रमाणिकता होना बहुत ही जरूरी है।

“​राजनीति और व्यवस्था पर निगरानी आवश्यक: राजेश सेठिया​विशिष्ट अतिथि नगर परिषद गरोठ के अध्यक्ष श्री राजेश सेठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बदलते समय में समाज में जागरूकता लाना, महत्वपूर्ण कार्यों का मूल्यांकन करना और राजनीति पर पैनी निगरानी रखना बेहद आवश्यक हो गया है, और यह काम पत्रकार बखूबी कर रहे हैं।​

कोरोना काल के संघर्ष और गोताखोरों के सम्मान को सराहा​नगर परिषद शामगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गरोठ विधायक एवं नगर अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार की कलम का स्थान समाज में बहुत ऊंचा होता है, जो पूरे समाज को नई दिशा देती है।

कोरोना काल के संकट के समय भी पत्रकारों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बेहतरीन कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने बसई में पत्रकारों द्वारा पहली बार गोताखोरों का सम्मान किए जाने की पहल की जमकर सराहना की।

​संगठित होकर करें काम, बने सुरक्षा कानून: राधेश्याम व्यास​पत्रकार मीडिया परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (भोपाल) श्री राधेश्याम व्यास ने पत्रकारों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि सभी पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी लेखनी में दम होना चाहिए और पत्रकारिता का मान-सम्मान कभी गिरना नहीं चाहिए।

पत्रकार पूरी स्वतंत्रता के साथ काम करें। श्री व्यास ने मंच से जिले में ‘पत्रकार भवन’ निर्माण की मांग रखी और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़ा ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।​

मंच पर यह रहे विशेष रूप से उपस्थित​इस गरिमामयी प्रादेशिक सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय पाटीदार, उज्जैन संभाग अध्यक्ष संजय चौहान, संपादक संघ के ओंकार सिंह सहित पत्रकार मीडिया परिषद के जिला अध्यक्ष जीवन सांकला विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed