, ,

दतिया। जनगणना 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित।

दतिया। 16 मई 2026/ जनगणना 2026 के अंतर्गत अनुभाग में संचालित मकान सूची करण एवं गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को शनिवार..

2 minutes

Read Time

दतिया। 16 मई 2026/ जनगणना 2026 के अंतर्गत अनुभाग में संचालित मकान सूची करण एवं गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को शनिवार को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

एसडीएम दतिया लोकेंद्र सिंह सरल ने जनगणना कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित’ रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है और मकान सूची करण उसका सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रारंभिक चरण है।

उन्होंने कहा कि जिले में प्रगणकों एवं राजस्व निरीक्षक ने जिम्मेदारी, समयबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए मकान सूची करण अभियान को सफल बनाया है।

यह कार्य केवल आंकड़े एकत्र करने तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की भविष्य की योजनाओं एवं संसाधनों के समुचित वितरण का आधार भी है। एसडीएम सरल ने कहा कि मकान सूची करण कार्य में सटीकता एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास, रोजगार एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक जानकारी सही एवं प्रमाणिक रूप से दर्ज की जाए।

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यरत कर्मचारियों ने समय सीमा के भीतर बेहतर समन्वय के साथ कार्य पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सभी कर्मचारियों ने अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, जो प्रशंसनीय है।

एसडीएम ने सभी जनगणना कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी चरणों में भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए विश्वसनीय एवं उपयोगी रिकॉर्ड तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास में प्रत्यक्ष भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed