, ,

दतिया। मानसून से पहले नाले-नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें – कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े

दतिया। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि नगर क्षेत्रों में नाले-नालियों..

1 minute

Read Time

दतिया। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिले के सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि नगर क्षेत्रों में नाले-नालियों की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए।

साथ ही जहां भी नालों एवं जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण किया गया है, वहां तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी जाएं।

नगर निकाय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा नाले-नालियों की सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी व्यवस्था में बाधा बनने वाले अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाए, जिससे बारिश के समय पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि नगरों में स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

प्रशासन द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को जलभराव, गंदगी और अव्यवस्थाओं से राहत मिल सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed