हरियाणा। एमएम (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के नर्सिंग विभाग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 धूम धाम से मनाया गया ।

IMG-20260519-WA0003

मुलाना। महर्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के नर्सिंग संघटक महाविद्यालयों द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम “Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives.” के अंतर्गत किया गया।

इस अवसर पर नर्सिंग समुदाय की प्रतिबद्धता, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी सुश्री शालिनी एवं डॉ. सरोजिनी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम में माननीय चांसलर डॉ. तरसेम गर्ग, ट्रस्टी डॉ. विशाल गर्ग, कुलपति डॉ. हरीश कुमार एवं रजिस्ट्रार डॉ. सुमित मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, मुलाना की प्राचार्या डॉ. उमा जे. डेवर द्वारा किया गया।समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान एवं करुणामयी सेवा का प्रतीक रहा। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम का अनावरण डॉ. ज्योति सरीन द्वारा किया गया।

इसके पश्चात डॉ. अश्विनी सूद ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में नर्सों के अमूल्य योगदान की सराहना की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्विज प्रतियोगिता रही, जिसमें स्कूल, इंस्टीट्यूट एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 933 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। एमएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र श्री दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर की छात्रा सुश्री लावण्या सिंगला ने द्वितीय स्थान तथा एमएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा सुश्री समनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समारोह में आयोजित प्रोफेशनल वॉक “द नर्सिंग वोग” भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर की छात्रा सुश्री तनुष्का ने मिलिट्री नर्स की वेशभूषा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

बीएससी नर्सिंग चौथे सेमेस्टर की छात्रा सुश्री प्रोक्षीमा ने नर्स एडमिनिस्ट्रेटर की भूमिका में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सुश्री राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा नर्सिंग के इतिहास पर आधारित स्किट एवं नर्सिंग के व्यापक दायरे को दर्शाती माइम प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 12 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नाइटिंगेल अवॉर्ड समारोह का लाइव/रिकॉर्डेड यूट्यूब प्रसारण भी दिखाया गया।

बाद में ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की अध्यक्ष डॉ. एनी कुमार का प्रेरणादायक वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया, जिसने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को प्रेरित किया।

अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव एमएमसीओएन की वाइस प्रिंसिपल डॉ. विनय कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं जलपान के साथ हुआ।

About The Author