, ,

भीलवाड़ा। रात 10:00 बजे बाद कस्बे में घूमने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, सीएलजी की बैठक संपन्न

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-आगामी ईदुल – अजहा पर्व सहित सभी त्योहारों को लेकर आज स्थानीय थाना परिसर में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक रखी गई l बैठक में आगामी त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं स्वाद से मनाने की बात की गई l बैठक में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जहाजपुर-आगामी ईदुल – अजहा पर्व सहित सभी त्योहारों को लेकर आज स्थानीय थाना परिसर में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक रखी गई l बैठक में आगामी त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं स्वाद से मनाने की बात की गई l

बैठक में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी ने सभी सीएलजी सदस्यों को कस्बे में आपसी भाई चारा सोहार्द बनाए रखने की अपील की साथ कहा कि सभी धर्म के लोग अपने-अपने त्यौहार खुशी व हर्षोल्लाह के साथ मनाएं छोटी-छोटी बातों पर विवाद को बढ़ावा ना दें कस्बे में माहौल बिगड़ने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दे ताकि तत्वरित कार्रवाई की जा सके जिससे कस्बे का आपसी सौहार बना रहे l

वही सीएलजी सदस्यों ने बैठक में मौजूद डिवाईएसपी रेवर्ड मल मौर्य एवं थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ को बताया कि कस्बे में रात्रि 10:00 बजे बाद मनचले युवक एक बाइक पर तीन से चार जने बैठकर गलियों में घूमते हैं और बाइक में मैं तेज ध्वनिन यंत्र होर्न लगा कर पूरी रात कस्बे की गलियों में तेज आवाज में हॉर्न बजाकर चिल्लाते हुए निकलते हैं

साथ दोपहर में भी मनचले युवक बाजारो गलियों में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते निकलते हैं जिनसे कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है l जिस पर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि कस्बे में 50% से अधिक नशेड़ियों पर लगाम लग गई है वहीं आगामी इन दिनों में कस्बे की पुलिसिंग गस्त को और मजबूत किया जाएगा कस्बे की विद्यालयों एवं मनचले युवकों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा कालिका पेट्रोलिंग महिला टुकड़ी दिनभर कस्बे में में गस्त की जा रही है रात्रि में 10:00 बजे बाद बिना काम व आवारा घूमने वाले युवकों पर शिकंजा कसा जाएगा।

बैठक में डिवाइ एसपी रैवर्ड मल मौर्य ने कहा कि आज से ही कस्बे में पुलिसिंग को बढ़ाते हुए गस्त बढ़ा दी जाएगी एक अकारण घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही होगी डिप्टी मौर्य ने सभी से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की है साथ बताया कि बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस आरसी के मिलने पर वाहन जप्त कर सख्त कार्यवाही की जाएगी लिए

बैठक में सीएलजी सदस्य दुर्गा लाल माली, दामोदर शाह, गोकुल खटीक, मनोज अग्रवाल, परमेंद्र सुवालका, शिवराज टॉक, दिनेश पत्रिया, विजय मीणा, जब्बार मोहम्मद रफीक तंवर, इमरान कुरेशी गौरु मोहम्मद, सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे l

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed