, ,

भीलवाड़ा। अपराध रोकने के लिए आगे आया गुर्जर समाज, SP से मिलकर की सख्त कार्रवाई की मांग

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-समाज में फैल रही आपराधिक गतिविधियों और कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए गुर्जर समाज सुधार कमेटी ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। समाज में बढ़ रहे मृत्युभोज, अफीम सेवन, बेटियों का सौदा, गैंग बनाकर अवैध वसूली और बाल विवाह जैसे गंभीर मामलों पर चिंता जताते हुए कमेटी ने SP…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-समाज में फैल रही आपराधिक गतिविधियों और कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए गुर्जर समाज सुधार कमेटी ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

समाज में बढ़ रहे मृत्युभोज, अफीम सेवन, बेटियों का सौदा, गैंग बनाकर अवैध वसूली और बाल विवाह जैसे गंभीर मामलों पर चिंता जताते हुए कमेटी ने SP को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष नारायण लाल भडाणा ने कहा, “समाज में फैली कुरीतियों और कुछ लोगों द्वारा गैंग बनाकर की जा रही अवैध वसूली से पूरे गुर्जर समाज का नाम खराब हो रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।गुर्जर समाज सुधार कमेटी ने एक नई पहल के तहत समाज में जन-जागृति अभियान शुरू किया है।

प्रमुख मांगें

1. बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, NDPS एक्ट उल्लंघन और जबरन वसूलीके मामलों में तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।

2. थाना स्तर पर विशेष टीमगठित कर इन कुरीतियों पर निगरानी रखी जाए।

3. समाज में कानून का राज स्थापित हो ताकि पीड़ित परिवार बिना डर के शिकायत दर्ज करवा सकें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed