दतिया। उदगवां मंडल में भाजपा का बढ़ा कुनबा, करीब 100 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।

IMG-20260530-WA0007

दतिया। जिले के उदगवां मंडल अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। मंगलवार को कंटीली, आजादपुरा डेरा सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों के लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह एवं उदगवां मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल की मौजूदगी में सभी नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें पार्टी परिवार में शामिल किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author