₹2.80 लाख नगद, 13 मोबाइल एवं ताश की गड्डियां जप्त।
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के नेतृत्व में कॉम्बिंग गश्त के दौरान दतिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम खैरी स्थित एक फार्म हाउस में संचालित जुआ फड़ पर एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में अनुभाग भाण्डेर के थाना उनाव, भाण्डेर, सरसई एवं गोदन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी उनाव उनि यतेंद्र सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक कोमल परिहार, थाना प्रभारी सरसई उनि आकाश संससिया एवं थाना प्रभारी गोदन उनि प्रदीप शर्मा सहित पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां बड़ी संख्या में लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।
पुलिस द्वारा मौके से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जुआ फड़ संचालक बृजेन्द्र कमरिया एवं उसका साथी अरुण यादव मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके से ₹2,80,000/- नगद राशि, 06 ताश की गड्डियां एवं 13 मोबाइल फोन जप्त किए गए।
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,80,000/- है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपीगण :- 1. गजेन्द्र कमरिया निवासी खैरी, दतिया
2. रामकुमार कमरिया निवासी खैरी, दतिया
3. जवाहर सिंह यादव निवासी महाराजपुरा, दतिया
4. अरुण ठाकुर निवासी इंदरगढ़, दतिया
5. जितेन्द्र उर्फ पपीते निवासी देवरा, भाण्डेर
6. आकाश यादव निवासी उडीना, गोदन
7. गिरवर साहू निवासी उनाव रोड, दतिया
8. महेन्द्र पांचाल निवासी भाण्डेरी फाटक, दतिया
9. कपिल बंशकार निवासी इंदरगढ़, दतिया
10. अविनाश राजावत निवासी लहार, भिण्ड
11. विष्णु यादव निवासी पठ्ठापुरा, दतिया
12. शेखर कमरिया निवासी खैरी, दतिया
13. हृदेश यादव निवासी कमथरा, बड़ौनी
14. नंदकिशोर कुशवाह निवासी सिरकाबाग, दतिया
15. जगदीश कुशवाह निवासी ठण्डी सड़क, दतिया
16. जयपाल पालिया निवासी समूदन, ग्वालियर
17. मुकेश यादव निवासी जौरासी, ग्वालियर
दतिया पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है















