, , ,

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में जुटी दतिया पुलिस, 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

दतिया। वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने की तैयारियों के तहत दतिया पुलिस ने विशेष प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। पुलिस लाइन स्थित यातायात पार्क में सोमवार से 6 दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस…

1 minute

Read Time

दतिया। वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने की तैयारियों के तहत दतिया पुलिस ने विशेष प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। पुलिस लाइन स्थित यातायात पार्क में सोमवार से 6 दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक, चंबल रेंज सुनील कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण शिविर 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला पुलिस बल, विस बल, होमगार्ड, रेडियो एवं विशेष शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

अपने संबोधन में डीआईजी सुनील कुमार जैन ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं पर्यटक शामिल होते हैं।

ऐसे विशाल आयोजन में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका बेहद अहम होती है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को समझाइश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान व्यवहार संवेदनशील, संयमित और जनहितैषी होना चाहिए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed