दतिया। 800 ग्राम गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

IMG-20260602-WA0002

दतिया। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बसई थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जनकपुर रोड क्षेत्र से दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक आदिवासी एवं वीरू प्रजापति निवासी जैतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। बसई थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

About The Author