, ,

दतिया। गगोई वाटिका में वाल्मीकि समाज का विशाल महा सम्मेलन संपन्न।

दतिया। 13 जून 2026 को गगोई वाटिका में वाल्मीकि समाज का विशाल महा सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में जिले भर से हजारों की संख्या में वाल्मीकि समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।मुख्य…

2 minutes

Read Time

दतिया। 13 जून 2026 को गगोई वाटिका में वाल्मीकि समाज का विशाल महा सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में जिले भर से हजारों की संख्या में वाल्मीकि समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने दतिया को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर पारित कराया था।

यदि वह लागू हो गया होता तो आज वाल्मीकि समाज के सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो चुके होते। उन्होंने कहा कि वे हमेशा वाल्मीकि समाज के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी समाज के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने अपने मंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी आयोग का गठन उनकी सरकार में किया गया था और भविष्य में अवसर मिलने पर वे सबसे पहले वाल्मीकि समाज के हितों से जुड़ी फाइलों पर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम खरे ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दतिया नगरपालिका में पिछले 27 वर्षों से कार्यरत अनेक सफाई कर्मचारी आज भी स्थायी नहीं हो सके हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने मांग की कि सभी पात्र सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए।

साथ ही दतिया में कम से कम पांच बीघा भूमि पर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाए तथा चुनगर फाटक क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के लिए एक विशाल धर्मशाला बनाई जाए, जिससे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सके।

उन्होंने दतिया के वाल्मीकि मंदिरों के सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी।भिंड से विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे सुनील वाल्मीकि ने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज को उसका उचित सम्मान और अधिकार प्राप्त हो सकते हैं।

दतिया के समाजसेवी एवं वाल्मीकि समाज के नेता दिलीप वाल्मीकि ने अपने संबोधन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दतिया का विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिससे दतिया की तस्वीर और तकदीर बदली है।

मंच पर रामेश्वर वाल्मीकि, हरीशचंद्र वाल्मीकि, पूर्व पार्षद हरकिशन वाल्मीकि, भगतजी, महेश शेरे सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र वाल्मीकि ने किया तथा आभार प्रदर्शन विक्का वाल्मीकि द्वारा किया गया।

सम्मेलन में चुनगर फाटक, खलकापुरा, भंडेरी फाटक, बंगर की हवेली, लाला का ताल, छल्लापुरा, तलैया मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वाल्मीकि युवा संगठन के अध्यक्ष आकाश करोशिया सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

महा सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार, स्थायी नियुक्तियों और सामाजिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed