दतिया। एएसपी मंजीत सिंह चावला का औचक निरीक्षण, थानों में मचा अलर्ट।

IMG-20260624-WA0000

दतिया। जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के तहत एएसपी मंजीत सिंह चावला ने बुधवार को दतिया एसडीओपी कार्यालय सहित अनुभाग के कई थानों का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक दौरे से पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई।निरीक्षण के दौरान एएसपी चावला सबसे पहले यातायात थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर चालान संबंधी कार्यों और अभिलेखों की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर परिसर का जायजा लिया तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का निरीक्षण किया।

एएसपी ने महिला एवं पुरुष बंदीगृह का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने और अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाने में मौजूद फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया।इस अवसर पर दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन भी मौजूद रहीं।

जानकारी के अनुसार एएसपी द्वारा दतिया अनुभाग के कई थानों का निरीक्षण किया गया, जिससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली।

About The Author