, , , ,

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट और विस्फोट: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

-राजेन्द्र खटीक। उज्जैन-​उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक चार पहिया वाहन को क्रेन से 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट करने का मामला सामने आया है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना 23-24 जून की दरम्यानी…

1 minute

Read Time

-राजेन्द्र खटीक। उज्जैन-​उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक चार पहिया वाहन को क्रेन से 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट करने का मामला सामने आया है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना 23-24 जून की दरम्यानी रात जय स्तंभ चौक की है, जहां आरोपियों ने वैन में भारी मात्रा में पटाखे रखकर धमाका किया।

इस दौरान वैन के पुर्जे भीड़भाड़ वाले इलाके में गिरने से सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।​एडिशनल एसपी करणदीप सिंह ने बताया कि थाना बड़नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शोएब, जाहिद और तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कृत्य में उपयोग की गई क्रेन के मालिक गोपाल माली पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो में वैन पर युवकों को झंडे लहराते और फिर धमाका करते स्पष्ट देखा जा सकता है, जिससे यह साफ है कि सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई गई थीं।​पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उन्हें उसी क्षेत्र में जुलूस के रूप में ले जाकर घुमाया, जहां उन्होंने स्टंट किया था।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।

कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed