, , , , ,

दतिया ब्रेकिंग: ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए दतिया पुलिस की साइबर जागरूकता रैली

दतिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को दतिया पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में झांसी चुंगी से राजधाट तिराहे तक साइबर जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, सूबेदार अजय वर्मा…

1 minute

Read Time

दतिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को दतिया पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में झांसी चुंगी से राजधाट तिराहे तक साइबर जागरूकता रैली निकाली।

रैली का नेतृत्व एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, सूबेदार अजय वर्मा ,नईम खान, सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। रैली में करीब 100 से 200 लोगों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर बैंक फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, ओटीपी, पिन और सीवीवी धोखाधड़ी, फेक लिंक, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश और जॉब फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, सीवीवी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।रैली के दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

दतिया पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि वे साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112 या दतिया साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor