दतिया/ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब दतिया सिटी ने सम्मान समारोह आयोजित कर शहर के 11 वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और समाज के प्रति योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन कपिल गोयल सहित वरिष्ठ चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान क्लब में डॉ. के. सी. राठौड़, डॉ. रवि बघेल, सौरभ अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी एवं शांतनु अग्रवाल ने सदस्यता ग्रहण की।
सम्मानित चिकित्सकों ने लायंस क्लब की समाजसेवा की सराहना करते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन लायन अमित शर्मा ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।















