शाला भवनों की सघन मॉनिटरिंग एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों में कक्षाएं संचालित न करने के निर्देश
संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ अगर मालवा आगर-मालवा, 03 जुलाई 2026।
कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सत्र 2026-27 की तैयारियों हेतु जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक श्री एम.के. जाटव ने की। बैठक में नामांकन, अपार आईडी, आधार कैंप, पाठ्यपुस्तक वितरण, निःशुल्क साइकिल वितरण एवं उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम तहत असाक्षरों की पहचान कर NILP ऐप पर एंट्री, निर्माण-मरम्मत तथा खनिज विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
आगर विकासखंड जनशिक्षा केंद्र उमावि पिपलोनकला के जनशिक्षक श्री नंदकिशोर परमार एवं श्री ताज मोहम्मद ने ऑनलाइन कार्य पूर्ण करने पर प्रोत्साहित किया ।
बैठक में सभी सहायक परियोजना समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिले के सभी बीआरसीसी, उपयंत्री उपस्थित थे।
कार्यशाला में निर्देश दिए गए कि जीर्ण-शीर्ण शाला भवनों में कक्षाएं संचालित न की जाएं तथा ऐसी शालाओं के संबंध में प्रस्ताव तैयार करजिला शिक्षा केंद्र को भेजा जाए। यह जानकारी जिला परियोजना समन्वयक अगर द्वारा दी गई।















