दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि महापर्व एवं दीपावली दौज लख्खी मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल, जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल, एसडीएम अशोक अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि रतनगढ़ माता मंदिर प्रदेश का प्रमुख शक्ति पीठ है, जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सहज दर्शन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बैठक में मार्ग, सीढ़ियों, पेयजल, पार्किंग, लाइटिंग, सीसीटीवी, स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस, ट्रैफिक व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।















