, , ,

मानपुरा ग्रामीण सेवा शिविर का विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए जनहित में संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। मानपुरा-मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम मानपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर को संबोधित करते…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। मानपुरा-मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम मानपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि जनता के कार्यों की अनदेखी मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान 11 पट्टों का वितरण किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 204 लोगों का उपचार, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 274 पशुओं का उपचार, विद्युत विभाग द्वारा 7 प्रकरणों, समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 प्रकरणों तथा परिवहन विभाग द्वारा 6 वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज़ पास उपलब्ध कराए गए।

वहीं राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न परिवादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत भी पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी स्वाति झा, मांडलगढ़ पूर्व चेयरमैन संजय डांगी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन वैष्णव, प्रशासक चंदा प्रजापत, भागचंद जैन, मगना जाट, राजेश वैष्णव, कैलाश तेली, सुरेश जाट, नंदलाल धाकड़, कमलेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed