दतिया। पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस विवेचकों की समीक्षा बैठक लेकर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र एवं बीट में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें तथा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, निगरानी बदमाश एवं आदतन अपराधियों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनका रिकॉर्ड अद्यतन रखा जाए।
उन्होंने पात्र अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई के प्रस्ताव समय पर तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।