, ,

दतिया। थाना जिगना पुलिस ने अवैध हथियार एवं शराब सहित 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

02 देशी कट्टे, कारतूस जप्त किया पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्ग दर्शन तथा एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियार एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान के तहत दिनांक 03 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर…

1 minute

Read Time

02 देशी कट्टे, कारतूस जप्त किया

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्ग दर्शन तथा एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियार एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान के तहत दिनांक 03 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जिगना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए

आरोपी राजा उर्फ बंडा राजा पुत्र सुरेन्द्र सिंह परमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी उदगवां तथा पुष्पेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह पाल (उम्र 23 वर्ष), निवासी देलुआ, थाना इंदरगढ़, हाल रिछरा फाटक, दतिया को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध देशी 315 बोर का कट्टा एवं कारतूस जप्त किए गए।एक अन्य कार्रवाई में आरोपी सुनील पुत्र अच्छेलाल अहिरवार को अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार।तीनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर आयुध अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सराहनीय भूमिका। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जिगना उप निरीक्षक रचना माहौर, सउनि रमेश उज्जैनिया, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, अवधेश सिंह, रण सिंह, आरक्षक दीपक गुप्ता, गोविंद प्रताप, चालक आरक्षक कुलदीप जादौन, आरक्षक अशोक हीर एवं धर्मेंद्र गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed