, , ,

देवास/पीपलरावां मकान के सामने अतिक्रमण कर रास्ता बंद करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने सीएमओ से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता : पवन परमार | जिला देवास वार्ड क्रमांक 01 का मामला; गंदा पानी घर की ओर छोड़ने, बारिश में सामान खराब होने और वर्षों से कार्रवाई नहीं होने की शिकायत पीपलरावां। नगर परिषद पीपलरावां के वार्ड क्रमांक 01 में अतिक्रमण और जल निकासी की समस्या को लेकर एक परिवार ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ)…

2 minutes

Read Time

संवाददाता : पवन परमार | जिला देवास वार्ड क्रमांक 01 का मामला; गंदा पानी घर की ओर छोड़ने, बारिश में सामान खराब होने और वर्षों से कार्रवाई नहीं होने की शिकायत

पीपलरावां। नगर परिषद पीपलरावां के वार्ड क्रमांक 01 में अतिक्रमण और जल निकासी की समस्या को लेकर एक परिवार ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके मकान के सामने अवैध अतिक्रमण कर मुख्य आवागमन का रास्ता बंद कर दिया गया है, वहीं पड़ोसी द्वारा छत एवं बाथरूम का गंदा पानी उनके घर की ओर छोड़े जाने से लगातार गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।वार्ड क्रमांक 01 निवासी इलियास शाह पिता इरशाद शाह ने नगर परिषद को दिए आवेदन में बताया कि उनके मकान के सामने स्थित खाली स्थान ही घर में आने-जाने का मुख्य मार्ग है।

आरोप है कि भुरू हम्माल ने इस स्थान पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे परिवार को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित के अनुसार आरोपी द्वारा मकान की छत और बाथरूम का पानी भी उनके घर की ओर निकाला जा रहा है, जिससे आसपास हमेशा गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान पानी घर के अंदर घुस गया, जिससे घरेलू सामान खराब हो गया और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब इस संबंध में समझाइश देने का प्रयास किया जाता है तो आरोपी विवाद और गाली-गलौज पर उतर आता है। परिवार के पुरुष सदस्य काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि घर पर महिलाएं अकेली रहती हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका से परिवार भयभीत है।तीन वर्ष पहले भी दिया था आवेदनपीड़ित परिवार का कहना है कि इसी समस्या को लेकर 16 मई 2023 को भी नगर परिषद में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार का आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले और बढ़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

सीएमओ ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासनमुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसे गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि फील्ड पर मौजूद अधिकारियों की टीम को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी तथा जांच के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ का कथन:”यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इसे गंभीरता से लिया है। वर्तमान में हमारे अधिकारी फील्ड पर हैं। मैं तत्काल टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच करवाता हूँ और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।”— मनोहर सिंह, सीएमओ, नगर परिषद पीपलरावां

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed