आगर। कलेक्टर ने दिए निर्देश MY Bharat पंजीयन सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाए

IMG-20260706-WA0015

15 से 29 आयु के सभी युवाओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें

संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा

आगर-मालवा,06 जूलाई/ भारत सरकार की “मेरा युवा भारत (MY Bharat)” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने जिले के सभी विभागों के जिलाधिकारियों को माय भारत नोडल अधिकारी नामांकित कर सूचना जिला युवा अधिकारी को देने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में जारी निर्देशानुसारकलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी के 15-29 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन करवाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल शिक्षक नियुक्त करे।उच्च शिक्षा विभाग भी समस्त महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का 100% पंजीयन, NSS के माध्यम से विशेष अभियान चला कर करवाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीयन शिविर लगाकर सरपंच/सचिवों के माध्यम से पंजीयन सुनिश्चित करवाईउन्होंने स्वास्थ्य, खेल, महिला बाल विकास, रोजगार विभाग को भी अपने विभाग से संबंधित युवाओं का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने उक्त के संबंध मे की गईगई कार्रवाई परप्रत्येक विभाग को माह की 05 तारीख तक प्रगति प्रतिवेदन देना के निर्देश भी दिए हैं। माय भारत से जुड़ी योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने हेतु यह पंजीयन अनिवार्य है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी आगर द्वारा दी गई।

About The Author