, , ,

शाजापुर। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से किसान का आशियाना ढहा, परिवार हुआ बेघर पीड़ित किसान

तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से किसान का आशियाना ढहा, परिवार हुआ बेघर पीड़ित किसान दुर्गेश भिलाला ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है जिला शाजापुर के मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम पंचायत मांगलिया स्थित रोल्याखेड़ी गांव में रविवार रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक किसान परिवार पर भारी संकट…

1 minute

Read Time

तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से किसान का आशियाना ढहा, परिवार हुआ बेघर पीड़ित किसान दुर्गेश भिलाला ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है जिला शाजापुर के मोहन बड़ोदिया तहसील के ग्राम पंचायत मांगलिया स्थित रोल्याखेड़ी गांव में रविवार रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक किसान परिवार पर भारी संकट खड़ा कर दिया है।

​इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान दुर्गेश पिता बिहारीलाल भिलाला का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।​

आर्थिक नुकसान और रहने का संकटमकान ढहने से परिवार न केवल बेघर हो गया है, बल्कि घर में रखा अनाज (गेहूं), बिस्तर, कपड़े और अन्य आवश्यक घरेलू सामान बारिश में भीगकर खराब हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

परिवार की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें रात बिताने के लिए गांव के समाजसेवी कृपाल सिंह राजपूत के घर शरण लेनी पड़ी।​

प्रशासन से त्वरित सहायता की मांग

पीड़ित किसान दुर्गेश भिलाला ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है

उन्होंने मांग की है कि प्रशासन उनके नुकसान का शीघ्र सर्वे करवाकर उन्हें उचित आर्थिक सहायता, राहत राशि और आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराए, ताकि वे पुनः अपना घर बना सकें।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि आपदा में बेघर हुए इस परिवार के प्रति मानवीय संवेदना दिखाते हुए शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed