, , , ,

सोनकच्छ बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र, ‘हर माह एक उपवास’ महाअभियान का भव्य शुभारंभ

संवाददाता पवन परमार जिला देवास आचार्य प्रसन्न सागर जी के संकल्प को मिला जनसमर्थन, पं. प्रदीप मिश्रा ने किया उद्घाटन; हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सहभागिता का संकल्प देवास/सोनकच्छ। सोनकच्छ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर रविवार को आध्यात्मिक आस्था, तप और सेवा का केंद्र बन गया, जहां अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज के…

2 minutes

Read Time

संवाददाता पवन परमार जिला देवास

आचार्य प्रसन्न सागर जी के संकल्प को मिला जनसमर्थन, पं. प्रदीप मिश्रा ने किया उद्घाटन; हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सहभागिता का संकल्प

देवास/सोनकच्छ। सोनकच्छ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर रविवार को आध्यात्मिक आस्था, तप और सेवा का केंद्र बन गया, जहां अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज के प्रेरक संकल्प “हर माह एक उपवास” महाअभियान का भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय शिवकथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर सहित अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने गुरुजनों का सम्मान कर अभियान की सराहना की और इसे समाज में आत्मसंयम, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जागरण का प्रेरक अभियान बताया।

कार्यक्रम में आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति से हर माह एक दिन उपवास करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उपवास केवल भोजन का त्याग नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, सेवा और आत्मचिंतन का माध्यम है।

वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सनातन संस्कृति, धर्म और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे मंडी परिसर में भक्तिमय वातावरण, संतों के प्रवचन और जयघोषों से आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार देखने को मिला।एक ओर तप, त्याग और साधना के प्रतीक अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज, तो दूसरी ओर सनातन परंपरा के अंतरराष्ट्रीय शिवकथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा—दो महान आध्यात्मिक विभूतियों का यह दिव्य संगम सोनकच्छ के इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि “हर माह एक उपवास” महाअभियान आने वाले समय में जनआंदोलन का रूप लेगा और हजारों लोग नियमित रूप से इस संकल्प से जुड़कर समाज में संयम, सेवा और आध्यात्मिक जागृति का संदेश फैलाएंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed