आगर। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित।

IMG-20260707-WA0024

समिति सात दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगीसंतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा आगर- मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में एक गैर शासकीय समिति पर आरोपों की शिकायतों के आधार पर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने एक जांच समिति गठित की है।

इस संबंध में जारी आदेश अनुसार जांच समिति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी की अध्यक्षता में जिला कोषालय अधिकारी श्री मनीष सोलंकी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नलखेड़ा सुश्री मिनी अग्रवाल को सदस्य बनाते हुए त्रि-सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित कर ,

दल को 7 दिवस के भीतर मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दान-संग्रहण व्यवस्था, नगद-स्वर्ण-रजत का लेखा-जोखा एवंअन्य आरोपों के संबंध मेंजांच कर प्रतिवेदन सुझावों सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी समिति से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author