एसडीएम जी.के. दुबे ने स्कूली बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग, विद्यालय परिवार ने मनाया जन्मदिन

Oplus_16908288

Oplus_16908288

ब्यावरा। जीपीएस इंदिरा कॉलोनी, ब्यावरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जी.के. दुबे ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा एसडीएम जी.के. दुबे का जन्मदिन भी सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।

उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर बीआरसी जी.के. दुबे, बीईओ दिलीप शर्मा, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य नाथू सिंह सिकरवार, पीजी कॉलेज के प्राचार्य गुप्ता,

जन शिक्षक शाक्यवार, कुलदीप यादव, बीएसी डी.एल. मालवीय सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

About The Author