दिल्ली की दौड़ नहीं आई काम पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट

IMG-20260710-WA0212

दतिया, 10 जुलाई 2026।

मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृहमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। पार्टी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा के इस फैसले ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दतिया से पार्टी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था और वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय भी थे। लेकिन अंतिम समय में भाजपा नेतृत्व ने नया चेहरा मैदान में उतारकर सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह फैसला केवल दतिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पार्टी की आगामी रणनीति का भी संकेत माना जा रहा है।

अब सभी की नजर कांग्रेस के उम्मीदवार और चुनावी मुकाबले पर टिकी हुई है। दतिया उपचुनाव पहले से ही हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है और भाजपा के इस निर्णय के बाद चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है।उधर, निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है

और नामांकन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दतिया का चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है।

About The Author