विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में शाजापुर जिले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

1783910185996

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विहिप मालवा प्रांत उपाध्यक्ष महेश जी गोठी, बजरंग दल प्रांत संयोजक नितीन जी पाटीदार , बजरंग दल प्रांत सह संयोजक मुकेश जी पाटीदार , विभाग मंत्री राजेश जी जादम, बजरंग दल विभाग सह संयोजक नारायण जी शर्मा जिला अध्यक्ष शिवाजी सोनी, मुख्य रूप से मंचासीन रहें। जिला कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष कैलाश जी सेन ,

जिला उपाध्यक्ष श्याम जी पाटीदार , जिला मंत्री महेश जी प्रजापति कौषाध्यक्ष अजय जी गोठी ,जिला सह मंत्री जगदीश जी शर्मा बजरंग दल जिला संयोजक सचीन जी चावड़ा बजरंग दल सह संयोजक हरीश जी फौजी, गौरक्षा प्रमुख धर्मेन्द्र जी राठौर, सुरक्षा प्रमुख अंतर सिंह जी गुर्जर , कमल जी जाटव, कुमेर पुरी जी गोस्वामी, सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे जिले भर से 8 प्रखंड की 8 टीमों ने हिस्सा लिया जिनमे क्रमशः 20 मिनट के समय में प्रथम मुकाबला मक्सी –

शाजापुर का हुआ जिसमे मक्सी की टीम विजय हुई, दूसरा मैच मोहन बड़ोदिया – शुजालपुर के बिच हुआ जिसमे मोहन बड़ोदिया की टीम विजय हुई, तृतीय मैच अकोदिया – काला पीपल के बिच हुआ जिसमें काला पीपल की टीम विजय हुई तथा पहले राउंड का अंतिम मुकाबला गौलाना – पोलाय कला के बिच हुआ जिसमे पोलाय कला की टीम विजय हुई ।

प्रथम चरण में 4 टीम विजेता हुई जिनका मुकाबला सेमी फाइनल मैच में हुआ जिसका समय 20 मिनट रहा दूसरे राउंड में प्रथम मैच मक्सी व शुजालपुर के बिच हुआ जिसमे मक्सी की टीम विजय हुई व द्वितीय मैच पोलाय कला व काला पीपल के बिच हुआ

जिसमें पोलाय कला की टीम विजय हुई इस प्रकार दो मैच के पश्चात् 2 टीम मक्सी व पोलायकला की दो टीम फाइनल मैच में पहुंची फाइनल मैच 15 मिनट के समय में पूर्ण हुआ जिसमें पोलाय प्रखंड की टीम विजेता हुई ।

विजेता टीम को जिला स्तर पर प्रथम पुरुस्कार शील्ड से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर मक्सी प्रखंड की टीम रही द्वितीय स्थान की टीम को मेडल व शील्ड से सम्मानित किया गया ।विजेता टीम मालवा प्रांत के प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी ।जहां प्रांत भर से आई टीमो के बिच मुकालबा होगा व विजेता टीम आखिल भारतीय स्तर पर खेलेगी कार्यक्रम की जानकारी विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अजय गोठी ने दी ।

About The Author