पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया ब्यूरो चीफ राज सिंह का जन्मदि
रामकोला, कुशीनगर। पत्रकारिता जगत में अपनापन और एकजुटता की मिसाल देखने को मिली, जब रविवार को पड़रौना के एक रेस्टोरेंट में सभी पत्रकारों ने मिलकर ब्यूरो चीफ राज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रामकोला नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 निवासी राज सिंह का पत्रकार साथियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
सभी ने उन्हें केक खिलाकर बधाई दी और दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की।सभी का आभार जताते हुए राज सिंह ने कहा कि “पत्रकारिता सिर्फ खबर नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का काम है। आज आप सभी का यह स्नेह ही मेरी असली पूंजी है।” पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
माहौल में जबरदस्त अपनापन दिखा।इस मौके पर ब्यूरो चीफ बलिस्टर तिवारी, साजिद अंसारी, योगेश गोविन्द राव विक्की बाबू, धीरज सिंह, नीरज दुबे, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।