महिलाओं का हल्ला बोल: घरेलु स्मार्ट मीटर द्वारा अधिक बिल आने सम्बंधित तहसीलदार महोदय को दिया ज्ञापन l

IMG-20260713-WA0213

आज पचोर में वार्ड क्रमांक 7 जाटव मोहल्ले की महिलाओं के द्वारा हल्ला बोल l यह हल्ला बोल घरेलु स्मार्ट मीटर द्वारा अधिक बिल आने सम्बंधित मामले में किया गया l

पहले तहसीलदार महोदया को दिया ज्ञापन उसके बाद, विद्युत् विभाग में जाकर दिया ज्ञापन,महिलाओं का कहना है की 3 माह पहले वार्ड क्रमांक 7 स्थित जाटव मोहल्ले में पचोर विद्युत् मंडल द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगाये गाये थे उक्त घरेलु मीटर द्वारा पूराने मीटरों की अपेक्षा अधिक बिल आ रहे हैं, जाटव मोहल्ले की महिलाओ का कहना है

की पहले तो पूराने मीटरों से कम बिल आते थे जब से नये एवं स्मार्ट मीटर लगाये गाये है जब से बिजली के बिल 3 हजार रूपये, 4 हजार रूपये,5 हजार तक आ रहे हैं l यह सीधे-सीधे गरीब उपभोक्ताओं के जेब के ऊपर सीधी मार है, सर कहा से भरेगे चार-पांच हजार रुपये महीने हम l

स्मार्ट मीटरों की जांच करवाई जाये, यह स्मार्ट मीटर अधिक बिल बना रहे हैं हमारे बिलों की अधिक राशि जो आई है उसे माफ़ की जाये l मीडिया से बात करते हुऐ महिलाओं ने कहां की हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम चक्का जाम करेंगे, आंदोलन करेंगे l

इसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग एवं सरकार की रहेगी l ज्ञापन दिने वालों में किरण जाटव, सूरज जाटव, शिवानी जाटव, सूरज बाई, भगवती जाटव, रामप्यारी बाई, कुमरी बाई, कौशल्या, कुसुम, सुगन, सोरम, रानी, शांति, आरती, पुष्पा, लाटूरी, रामकला, आरती, गायत्री आधि महिलाये उपस्थित रही l

About The Author