श्री राम जन्मभूमि में चढ़ावा चोरी एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर कोंग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
आज पचोर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कॉग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में हुई चढ़ावा चोरी, आर्थिक अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने एवं ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम पचोर तहसीलदार महोदया को ज्ञापन दिया गया ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारों लगाते हुऐ जो सरकार निकम्मी है वाह सरकार बदलनी है, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद नारो के साथ ज्ञापन दिया और कहां की यह मुद्दा करोड़ों सनातनियों और देशवासियों की आस्था व विश्वास से जुड़ा हुआ है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी है और देश सेवा में तत्पर है l ज्ञापन दिने वालों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल मालवीय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल, किसान कांग्रेस नेता राजेंद्र जाट, आजजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भिलाला, सेवादल पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पारासर, गिरिराज रजक, बंटी छाबड़ा, नरेंद्र ठाकुर
, कैलाश नारायण सेन, नरेंद्र परमार,हरि नारायण परमार, रजाक भाई, मुकेश मेघवाल, देव वर्मा, शुभम शर्मा, आनंद मेहता, नीलू दुबे, संजय चौधरी महेश मालवीय, अरविन्द मालवीय आधि पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे l