आज पचोर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला राजगढ़ जिला अध्यक्ष सत्येद्र जाटव एवं जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला ने नगर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटेली हाउस वार्ड नंबर 8 एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय कंजरपुरा वार्ड नंबर 9 में सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई और उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं बच्चों की समस्याओं को सुना l
जिसमें कंजरपुरा में बच्चों का आधार कार्ड एवं फैमिली आईडी, समग्र आईडी में नाम नहीं जोड़ने के कारण कम से कम 15 से 20 बच्चे-बच्चीया शिक्षा से वंचित हो रहे हैं lहालथ ये है की एक बच्ची साक्षी के तो माता-पिता नहीं होने के कारण उसका आधार कार्ड तक नहीं बन पा रहा जिससे उसको शासन की मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से उसको प्रत्येक महीना 4000रु मिलते हैं उससे उसको वंचित होना पढ़ रहा है l
शासन की मंसा है की कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, फिर ये क्या हो रहा है l नगर पचोर का वार्ड है ये 9 नंबर l
शासन प्रशासन ईस ओर गंभीरता से ध्यान दें उन बच्चों का कैंप लगाकर आधार कार्ड और फैमिली आईडी में नाम जुड़वाने की कृपा करें l श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला राजगढ़ एवं शिक्षा विभाग जिला राजगढ़ से निवेदन करते की इस और ध्यान दे l
वहाँ के शिक्षक ने कहा की आप बहुत बढ़िया काम कर रहे है, आपका काम काबिले तारीफ है l उपस्थित शिक्षक सीमा शर्मा, रीना वर्मा, हरीनारायण पंड्या, विक्रम वर्मा आधि l
पालक महासंघ जिला राजगढ़ लगातार 6 वर्षो से ये पुनीत काम करते आ रहा है l