विधानसभा उपचुनाव-2026: दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जब्त पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संभाली कमान,

IMG-20260717-WA0017

विभिन्न चेकिंग पॉइंटों का किया निरीक्षण, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जारी है सघन वाहन जांच अभियान

दतिया // आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले की अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं सहित प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा प्रवेश बिंदुओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है,

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग चेकिंग प्वाइंटों पर कार्रवाई के दौरान एक ही दिन में कुल 36 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने किया चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण,निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल स्वयं जिले के विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को निर्देश दिए कि प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेवढ़ा चुंगी पर 15 लाख रुपये नकद बरामद,

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अचानक सेवढ़ा चुंगी चेकिंग प्वाइंट पहुंचे।,इसी दौरान जांच के लिए रोकी गई एक कार में सवार युवक के कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इतनी बड़ी नकद राशि मिलने पर पुलिस ने तत्काल* एसएसटी टीम को मौके पर बुलाया।

संबंधित व्यक्ति से नकदी के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी मांगी गई तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप_ विधिवत कार्रवाई प्रारंभ की गई। गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर स्कॉर्पियो से मिले 21.19 लाख रुपये ,इसी अभियान के तहत गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की,

यहां वाहन क्रमांक एमपी- 09-ZD-9082 स्कॉर्पियो की जांच के दौरान 21 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

वाहन स्वामी से नकदी के स्रोत एवं उसके परिवहन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दस्तावेजों के परीक्षण के साथ निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एक दिन में 36.19 लाख रुपये जब्त दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर दतिया पुलिस ने एक ही दिन में 36 लाख 19 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई विधानसभा उपचुनाव के दौरान अवैध धन के उपयोग पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस और एसएसटी टीम द्वारा बरामद राशि का पंचनामा तैयार कर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

जिलेभर में जारी रहेगा विशेष अभियान दतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने तक जिले के सभी प्रमुख मार्गों, अंतरजिला सीमाओं, संवेदनशील क्षेत्रों एवं चेकिंग प्वाइंटों पर इसी प्रकार सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नकदी, शराब, हथियार, मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का होगा सख्ती से पालन

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे बड़ी मात्रा में नकद राशि लेकर यात्रा कर रहे हैं तो उससे संबंधित वैध दस्तावेज अपने साथ रखें तथा जांच के दौरान पुलिस एवं एसएसटी टीम को पूर्ण सहयोग दें।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दतिया पुलिस ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया गया है तथा प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About The Author