दतिया में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का आगाज
आईजी सचिन अतुलकर ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडीदतिया पुलिस कंट्रोल रूम में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक चंबल संभाग सचिन अतुलकर ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों की नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीआईजी सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।