एक पेड़ शहीद परमवीर चक्र पीरू सिह शेखावत के नाम
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/भारत पाक युद्ध में अद्वितीय पराक्रम के लिए मरणोपरांत पीरू सिंह शेखावत को भारत सरकार द्वारा परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि 18 जुलाई को उनके 78 वें बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी
बाहरठ पैनोरमा शाहपुरा मे परमवीर चक्र सम्मनित शहीद पिरु सिंह शेखावत के नाम से एक पौधा रोपण कर वृक्ष बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सुरेशचंद्र मुंदडा, एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया, राजेश सोलंकी, थानमल जीनगर राधेश्याम खटीक, ओम प्रकाश लोहार आदि सदस्य उपस्थित रहे।