तीसरी बार नेशनल पावरलिफ्टिंग में खेलेंगे शाहपुरा के विनोद जोशीराजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व

IMG-20260718-WA0162

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के द बॉलर्स जिम के खिलाड़ी विनोद कुमार जोशी का चयन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

वे 18 से 23 जुलाई 2026 तक संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली नेशनल पावरलिफ्टिंग महिला-पुरुष इक्विप्ड क्लासिक चैंपियनशिप में मास्टर-2 वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।द बॉलर्स जिम के कोच अंकित कसेरा ने बताया कि विनोद कुमार जोशी लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

उन्होंने पिछले छह माह से इस प्रतियोगिता की तैयारी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ की है। उनका चयन जिम और पूरे शाहपुरा के लिए गर्व का विषय है।भीलवाड़ा जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव महेंद्र प्रताप ने कहा कि विनोद कुमार जोशी ने शाहपुरा में पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उनकी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्हें तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है।उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद जोशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान, शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन करेंगे। उनकी यह उपलब्धि न केवल शाहपुरा, बल्कि पूरे भीलवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है।

About The Author