भाजपा नहीं चाहती कि बाबा साहब की चर्चा हो घनश्याम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी ग्रामों में मतदाताओं से चर्चा करते कांग्रेस प्रत्याशी।
दतिया। भाजपा का एजेंडा हैं, भारत का संविधान खत्म करना, वह नहीं चाहते कि बाबा साहब की चर्चा हो। भाजपा जब भी केंद्र में ज्यादा बहुमत से आएगी, संविधान को खत्म करेगी, हमें संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस को जिताना होगा। तीसरी पार्टी को भी वोट देने से कोई फायदा नहीं, यह वोट काटने के लिए चुनाव में खड़े होते हैं।
यह बातें दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बुधवार को ग्राम पलोथर, जिगना सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में मतदाताओं से घर घर जनसंपर्क कर कही।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अवधेश नायक ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आपके जांचे परखे जनसेवक हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को कोई जानता पहचानता भी नहीं, आप सभी मिलकर कांग्रेस को अपना समर्थन दें और भारी मतों से कांग्रेस को विजयी बनाए।
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया, वही ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।