दतिया। पुलिस मुख्यालय के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान आयोजित
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा झाँसी चुंगी स्थित प्रमुख मार्ग पर नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।इस दौरान आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही सभी से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।
दतिया पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।