शाजापुर। दिलीप सिंह बामनिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से दिल्ली में किया अलंकृत…

IMG-20260723-WA0007

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित लेगेसी शिखर सम्मेलन 2026 में डॉ. सांग वान पार्क संस्थापक/कुलपति एवं श्री क्यूंग बाई एन रजिस्ट्रार अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (USA) एवं अतिथि श्री अविनाश राय खन्ना,

माननीय न्यायमूर्ति श्री एस. एन. शुक्ला इलाहाबाद उच्च न्यायालय, श्री सुनील कुमार अवर सचिव वित्त मंत्रालय भारत सरकार, के द्वारा शाजापुर मध्यप्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय बलाई समाज (पंजी) नई दिल्ली एवं कबीर फाउंडेशन शाजापुर मध्यप्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया को सोशल वर्क मे डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

डॉक्टरेट की मानद उपाधि दिलीप सिंह बामनिया को उनके सामाजिक कार्यो जैसे , महिला सशक्तिकरण , नारी शक्ति सम्मान , शिक्षक सम्मान , नशा मुक्ति प्रयास , रक्तदान शिविरों एवं सामाजिक समरसता के आयोजन के निरंतर प्रयासो की उपलब्धि है..! बामनिया की यह उपलब्धि समाज और शहर के लिए गौरव का विषय है।

बामनिया ने बताया की ये डॉक्टरेट की मानद उपाधि उन सभी माता बहनों , एवं सभी शिक्षकगणो, पत्रकार साथियों की दुवाओं का प्रतिफल है जिनको हमारे संगठन के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है! हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं युवा टीम हर साल 2 बार रक्तदान करके बहुत से लोगों की जान बचाने में भी अग्रणी भूमिका निभाते है डॉक्टरेट की यह मानद उपाधि में सर्व समाज को समर्पित करता हूं एवं उम्मीद करता हु कि आप सभी महानुभावों का साथ आशीर्वाद स्नेह सदैव मिलता रहे।

डॉ. दिलीप सिंह बामनिया का आज दिल्ली से शाजापुर आगमन पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कबीर फाउंडेशन शाजापुर मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों के द्वारा जोरदार स्वागत , अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक रामचंद्र चौहान , बाबूलाल गोयल , राजेश पारछे , मूसा आजम खान , जैकी जाट अमृतलाल मालवीय , गोकुल सिंह अमगाया , नारायण सिंह मालवीय, डॉ सुनील मालवीय, रोहित मालवीय, मनीष मालवीय , महेश मालवीय , विक्रम मालवीय , जितेंद्र मालवीय सरपंच , जितेंद्र बमोरी , राजा मेवाड़ा, घनश्याम मालवीय, सुरेश बोड़ाना,

राधेश्याम मंडोर, मुकेश बामनिया,, बने सिंह मालवीय , मदनलाल मेवाड़ा, शिवनारायण राठौड़, नानूराम चौहान, रामचरण मंडोर, कमल बोरिया, कालूसिंह जमाई, धर्मेंद्र मालवीय, सचिन बामनिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे..! जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल मालवीय के द्वारा दी गई..!

About The Author