आदिवासी समाज ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, अत्याचार की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग l
राजगढ़। जिले में आदिवासियों के साथ कथित अत्याचार, जमीन विवाद, मारपीट और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर भील-भिलाला समाज संगठन, राजगढ़ ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए संबंधित मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया कि मोगिया जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठन ने ऐसे प्रमाण-पत्रों की जांच कर गलत पाए जाने पर निरस्त करने और भविष्य में इस पर रोक लगाने की मांग की।इसके अलावा ग्राम पंचायत आगर के खेजड़खेड़ा गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने, ग्राम खेजड़खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति सुधारने, सड़क निर्माण तथा आदिवासी हितग्राहियों की शासकीय पट्टे की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन दुरुस्त करने की मांग भी उठाई गई।

8 से 10 हजार की संख्या मैं पहुँचे
आदिवासी समाज जूर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, अब अन्याय सहन नहीं करेंगे नहीं करेंगे, दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो lज्ञापन में 9 जुलाई 2026 को ग्राम पड़ोनिया में आदिवासी परिवार पर कथित हमले, काचीखेड़ी तहसील जीरापुर में पप्पू आदिवासी परिवार के साथ मारपीट, तथा 7 जुलाई 2026 को ग्राम आंखखेड़ी में 64 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग पर कथित जानलेवा हमले का भी उल्लेख किया गया।
संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।इसके साथ ही ग्राम देहरीखेड़ा सुडालिया में आदिवासी की जमीन पर कथित कब्जे, तथा ग्राम अलूनी में आदिवासी की झोपड़ी पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की गई जबकि अन्य समाज बनी झोपडी बनी हुई है उन अतिक्रमणो प्रशासन ने नहीं तोड़े सिर्फ आदिवासी ही क्यों,और सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरने पर रोक लगाए जाने की शिकायत भी ज्ञापन में की गई है।
संगठन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। पहले ज्ञापन लेने SDM, डिप्टी कलेक्टर और फिर Sdop पहुंचे लेकिन नहीं दिया ज्ञापन आदिवासी समाज जनों ने कहां की जिला कलेक्टर महोदय एवं SP महोदय को आना पड़ेगा जभी देंगे ज्ञापन l एक घंटे डटे रहे मैदान पर, अन्त में जिला कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं SP महोदय अमित कुमार कुमार तोंलानी आये जब दिया ज्ञापन l तीन दिनों में उक्त घटनाओं का निराकारण हो एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो l
ज्ञापन पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रशासन को चेतावनी दी उक्त घटनाओं पर जल्द से जल्द निराकारण हो l ज्ञापन में आदिवासी समाज के 8 हजार से 10 हजार के मान से ज़्यादा समाज जन पहुँचे जिला राजगढ़, जिला गुना, शाजापुर, आगर, सिवनी, बैतुल, भोपाल, रायसेन एवं अन्य जीले से पहुँचे
जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम, आदिवासी नेता रमेश डाबर, नारायण सिंह बीण्डल, राम भील मामा, देवेन्द्र सिंह भिलाला, मुकेश पंडा, रोड़ सिंह भिलाला, सूर्यदेव सिंह जिला सिवनी, ममता भिलाला,शिव भिलाला, राधे भिलाला, केलाश भील, सुनील भिलाला, पंचम भील,अमृत भूरिया भारी संख्या में समाज जन मौजूद रहे l