कलेक्टर सुश्री बाफना ने नवनिर्मित रिंगिनीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया
शाजापुर /कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम रिंगिनीखेड़ा में ग्राम पंचायत के सहयोग से नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण फीता काटकर किया।इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने विद्यालय की दोनों शिक्षिकाएं श्रीमती रेखा बिजोलिया और अनुसुइया दाधीच के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में निरंतर किया जा रहे,
प्रयासों की सराहना की तथा विद्यालय के छात्र विरेंद्र सिंह सिसोदिया को जिले की प्रवीण सूची में आने पर उनके माता-पिता के साथ सम्मानित भी किया गया। इस अवसर विद्यालय में कन्या भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलेक्टर सुश्री बाफना ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री मनीषा वास्कले, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, बीआरसी, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, संस्था प्रधान श्रीमती रेखा बिजोरिया, सरपंच सहित विद्यालयीन स्टाफ, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।