पप्पू भिलाला का पक्ष: हमने नहीं की मारपीट, बल्कि हमारे परिवार पर हमला हुआ
राजगढ़। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए पप्पू भिलाला ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि आरोपित पक्ष ने ही उनके घर पर आकर उनके परिवार के साथ मारपीट की।
पप्पू भिलाला के अनुसार, इस घटना के उनके पास वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सबूत मौजूद हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि मारपीट किसने की। उन्होंने कहा कि उनके मकान में भी तोड़फोड़ की गई है और यदि उनके घर की क्षति की मरम्मत करा दी जाए तो वे वहीं रहने के लिए तैयार हैं।उन्होंने सरपंच बापूलाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं।
पप्पू भिलाला ने यह भी दावा किया कि पूरे मामले के पीछे विधायक पुत्र बापूलाल दागी का हाथ है।पप्पू भिलाला ने कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है और न ही उन्होंने किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि की है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए राजनीतिक आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया।
नोट: यह पप्पू भिलाला का पक्ष है। मामले में अन्य पक्ष का भी अलग दावा हो सकता है और अंतिम सत्य की पुष्टि संबंधित जांच एवं प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही होगी।