प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह का भ्रमण कार्यक्रम

file_000000008f4481f8ad6c7d046fbdf14b

प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह का भ्रमण कार्यक्रम—— प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं शाजापुर जिला प्रभारी मंत्री श्री Narayan Singh Kushwah 05 अगस्त 2026 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे।

प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह 05 अगस्त 2026 को प्रात: 9.30 बजे भोपाल से शाजापुर जिले के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे शाजापुर सर्किट हाउस आएंगे और वे यहां जिले के विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह दोपहर 1.00 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे एवं दोपहर 2.00 बजे सर्किट हाउस आएंगे।प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह दोपहर 3.00 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे शाम 4.00 बजे शाजापुर से भोपाल के लिए प्रस्थान कर रात्रि 7.00 बजे भोपाल पहुंचेंगे

About The Author