शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर के साइबर सुरक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा संचालित संस्था टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स

IMG_20260806_120026

????????????

श्री रामचंद्र चौबे विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल जीवन का दिया संदेशडिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक बनाने के उद्देश्य से शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर के साइबर सुरक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा संचालित संस्था

टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स) के तत्वावधान में श्री रामचंद्र चौबे विद्यालय, अरण्या कला, जिला शाजापुर (मध्यप्रदेश) में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री उज्ज्वल कुमावत (संस्थापक, टेक डिफेंडर्स – द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, आईएसईए

मास्टर प्रशिक्षक, आईएसईए साइबर एम्बेसडर एवं सिस्को प्रमाणित एथिकल हैकर) ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, डिजिटल गोपनीयता तथा साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट का

जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर बिना सत्यापन के प्रतिक्रिया न देने की सलाह दी।कार्यक्रम में संस्था के सदस्य श्री विकास परमार एवं श्री मयूर सोनानिया ने भी विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल

www.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.एल. सेनानिया एवं उपप्राचार्य श्री लखन जी खजूरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल जागरूकता प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी

साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन ने इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समयानुकूल पहल बताया।टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स) द्वारा भविष्य में भी प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक डिजिटल नागरिक बन सकें।

About The Author