राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद जी मेहर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
सुरेश मेहर गरोठ जिला मंदसौर
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली के युवा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री विनोद जी मेहर का जन्मदिन गरोठ नगर में हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके इष्टमित्रों, सहयोगियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर पुष्पमालाएं पहनाकर जन्मदिन की
शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने श्री विनोद जी मेहर के समाजहित में किए जा रहे कार्यों एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री विनोद जी मेहर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने समाज के पीड़ित, शोषित एवं वंचित वर्गों के
अधिकारों की रक्षा तथा युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व एवं समाज सेवा के कार्य प्रेरणादायक हैं।जन्मदिन समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, परिषद के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया।समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:घनश्याम मेहर (ग्रामीण जिला अध्यक्ष), सुरेश
मेहर नागर, (अखिल भारतीय बलाई महासंघ गरोठ तहसील अध्यक्ष एवं कबीर मिशन समाचार), राजा चंद्रवंशी, ईश्वर लाल सिसोदिया, श्याम लाल सिसोदिया, सुरेश जी मेहर, पवन जी मालवीय, राकेश जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।अंत में युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद जी मेहर ने सभी अतिथियों, साथियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी पूर्ण
निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ समाज सेवा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।