स्थाई वारंटी को थाना चिरूला पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिरूला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से माननीय न्यायालय दतिया के प्र.क्र. 02 2022 धारा 392, 394,397, 364 ए, 393, 365 ताहि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट 25(1-वी) ए आर्म्स एक्ट में स्थाई वारण्टी उमेश पाल पुत्र रामहजूर पाल निवासी ग्राम डगरई थाना चिरुला जिला दतिया को 7 अगस्त को होमगार्ड कार्यालय के पास किराए के मकान से समक्ष पंचान विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार सुदा आरोपी को सम्बंधित न्यायालय दतिया में पेश किया गया जहां से आरोपी का जेल वारन्ट बना वाद जेल वारन्ट सहित आरोपी को जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उ.नि. हिमांशु भार्गव, प्र0आर0 इन्दल सिंह सेंगर, आर. जितेन्द्र साहू, आर. दीपेश गुप्ता, आर. गजेन्द्र राजावत व महिला आर. रागिनी कौरव की वारंट तामील कराने में अहम भूमिका रही।