कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
दतिया 07 अगस्त 2026 / कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्याल के सभाकक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला सहित अन्य प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर पालिका, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को नवीन दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराने के निर्देश
दिए। साथ ही उन्होंने कि सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, स्ट्रीट लाइट एवं चेतावनी बोर्ड निर्धारित मानकों के अनुसार लगाए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भाण्ड़ेर सड़क की मरम्मत कर उक्त सड़क को दुरस्त करने के निर्देश ईई एमपीआरडीसी को दिए। उन्होंने समस्त सड़क निर्माण विभाग एवं नगर पालिका को वर्षा ऋतु के दौरान दुर्घटना से बचाव हेतु अतिशीघ्र जिले की समस्त सड़कों की जांच कर उन्हें दुरस्त कराने के
निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को प्रस्तावित क्रासिंग पाईंट का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी को स्कूल बसों एवं बस चालकों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कर्मिश्यल गतिविधियों में संल्पित वाहनों एवं ट्रैक्टर ट्रॉलियों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान वाहन मालिकों को सात दिन का समय देते हुए जीपीएस लगवाने के निर्देश दिए जाये। जीपीएस न लगाने पर जुर्माने एवं जप्ती की कार्यवाही की जाये।
उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को जिले में संचालित धुलाई सेंटरों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि यदि किसी धुलाई सेंटर के वाहर कचड़ा, सड़क पर पानी फैलने के साथ अत्याधिक पानी की बर्बादी पाई जाती है तो उस पर जुर्माने की कार्यवाही की जाये।