कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एन-कॉर्ड समिति की बैठक आयोजित
दतिया 07 अगस्त 2026 / कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरी य एन-कॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने, मादक
पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसके लिए पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, भंडारण एवं परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यार्थी नशे के दुष्परिणामों से अवगत हो सकें। युवाओं, अभिभावकों एवं आमजन की सहभागिता से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।बैठक में पुलिस विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा अंतरराज्यीय समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए तथा ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभागीदारी बढ़ाने से ही प्रभावी परिणाम प्राप्त होंगे।बैठक में जिले में मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों, की गई कार्यवाहियों तथा भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला सहित आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।