लैडीया खाल में भयंकर पानी के बीच बंद हुई भार्गव बस, यात्रियों की बढ़ी परेशानी l
लैडीया खाल में भयंकर पानी के बीच बंद हुई भार्गव बस, यात्रियों की बढ़ी परेशानी l
ड्राइवर गेट से निकला यात्रियों को पचोर । नरसिंहगढ़ से उज्जैन जा रही भार्गव बस सोमवार को लैडीया खाल पार करते समय बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई। बताया जा रहा है कि लैडीया खाल में भयंकर पानी था l जिसके बीच बस फंसने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
बस के बीचों-बीच बंद हो जाने के बाद ड्राइवर गेट से यात्राओं को बाहर निकला गया lपानी अधिक होने के कारण यात्रियों में घबराहट की स्थिति बन गई। काफी देर तक बस वहीं खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लगातार बारिश के चलते लैडीया खाल में पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ा हुआ बताया जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।