बारिश के चलते राजगढ़ जिले में 10 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी l
राजगढ़। जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर 10 अगस्त 2026 को जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाओं के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजगढ़ द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, सहित CBSE, ICSE एवं MP Board से संबंधित कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं पर लागू रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि में सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।यह आदेश कलेक्टर महोदय द्वारा आदेशित किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।